नच बलिये- दो साल नंदीश से अलग रहीं रश्मि..बोलते बोलते रो पड़ीं!
2011 में कलर्स चैनल के हिट शो उतरन के दो चर्चित चेहरों रश्मि देसाई और नंदीश सांधु ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और लोगों को भी ये जोड़ी काफी भाई। रील लाइफ जोड़ी को रियल लाइफ में तब्दील करने के बाद कुछ ही समय में रश्मि और नंदीश अलग अलग रहने लगे।
खबरों के मुताबिक रश्मि और नंदीश के बीच लड़ाई झगड़े होने की बात बताई गयी। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि नंदीश का फ्लर्टी नेचर रश्मि को बिल्कुल पंसद नहीं था। करीब दो साल अलग रहने के बाद साल 2014 में रश्मि और नंदीश फिर से एक दूसरे के करीब आने लगे। और आज नच बलिये में दोनों पार्टनर एक साथ हैं।
अपनी जिदंगी के इन मुश्किल दौरों को पार करने के बाद रश्मि देसाई दिल ही दिल में काफी आहत भी हैं। रश्मि देसाई ने नच बलिये में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान जजेस के सामने रोते हुए बताया कि अपनी शादी के इन 5 सालों में उन्होंने इतना कुछ देखा है कि वो उन बातों को चाहकर भी भूल नहीं सकतीं। दो साल नंदीश से दूर रही हैं लेकिन आज दोनों इतेन करीब हैं कि अब दोबारा कभी एक दूसरे से अलग नहीं होंगे।
इस साल नच बलिये में सभी पार्टिसिपेंट्स की निजी जिंदगी को भी काफी खूबसूरती से परदे पर उतारा जा रहा है। साथ ही सभी कपल के बीच कई फनी और रोमांटिक गेम्स भी खिलाए जा रहे हैं जो कि दर्शकों को काफी भा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












