नच बलिए की इस कंटेस्टेंट का जूनियर आर्टिस्ट ने किया नशे की हालत में रेप
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया दूर से जितनी रंगीन दिखती है इसके अंदर उतना ही अंधेरा है। इस अंधेरे में किसके साथ क्या घट रहा है ये कभी कभी आंखों के सामने आ ही नहीं पाता है। अब नच बलिए की एक प्रतिभागी ने अपने साथ हुए रेप की शिकायत दर्ज की है।
नच बलिए में भाग ले चुकी इस टीवी एक्ट्रेस का कहना है कि शो के एक जूनियर आर्टिस्ट से अक्टूबर में उनकी दोस्ती हुई। उसने उन्हें ड्रग देकर उनका रेप किया। एक्ट्रेस का दावा है वो प्रेगनेंट भी हो गई थीं।

एक्ट्रेस ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी है। देश में निकला होगा चांद और कहानी घर घर की जैसे सीरियल में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस के इस खुलासे से हर कोई स्तब्ध रह गया है।
उम्मीद करते हैं कि उनके साथ जल्दी ही न्याय हो। वैसे बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के ऐसे कई सितारे हैं जिन पर रेप का आरोप लग चुका है -


Click it and Unblock the Notifications











