उर्वशी ढोलकिया हुईं नच बलिए 9 से बाहर, मेकर्स पर लगाया आरोप, वोटिंग पर किया सवाल !
नच बलिए 9 में एक्स कपल के तौर पर उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा बाहर हो चुके हैं। इस वीक दोनों इस शो से बाहर हो जायेंगे। हालांकि फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाली खबर है। खुद उर्वशी और अनुज इस बात से हैरान हैं कि कैसे वे अचानक कम वोटिंग के चलते शो से बाहर हो गए हैं।
इस पूरे मामले पर उर्वशी ने बाम्बे टाइम्स से बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि उर्वशी ढोलकिया इस शो में अपने एक्स अनुज सचदेवा के साथ आयी थीं।

दोनों की जोड़ी इस शो की लाइमलाइट रही है। खुद उर्वशी ने इस बात का खुलासा किया है कि अपने एक्स के साथ शो का हिस्सा बनना उनके लिए आसान नहीं था। शो से बाहर होने पर उन्होंने खुल कर बात की है। यहां देखिए खास रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











