नच बलिए 9 : रवीना टंडन के साथ स्टेज पर रोमांस करते नज़र आए सनी देओल, याद दिलाया पुराना ज़माना
सनी देओल आजकल अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास के प्रमोशन में लगे हैं और इस दौरान वो अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचे नच बलिए के सेट पर। अब एक ही मंच पर सनी देओल हों, रवीना टंडन हों और बीती बातें ना हों, ऐसा कैसे हो सकता था।तो बस सनी देओल और रवीना टंडन, दर्शकों को 90 के दशक में वापस ले गए।
स्टेज पर सनी देओल, रवीना टंडन के साथ इस तरह आशिकी का असर छोड़ जाऊंगा गाने पर डांस करते दिखाई दिए। और बस जब से ये प्रोमो बाहर आया है, दर्शकों को इस हफ्ते के एपिसोड का बेसब्री से इंतज़ार है।

गौरतलब है कि सनी देओल और रवीना टंडन, 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी थे। दोनों ने एक साथ इम्तिहान नाम की फिल्म की थी जिसका गाना तेरे चेहरे पर अपनी नज़र छोड़ जाऊंगा, काफी मशहूर हुआ था। देखिए नच बलिए का ये प्रोमो -
View this post on InstagramA post shared by StarPlus (@starplus) on


Click it and Unblock the Notifications











