..................... Nach Baliye 9 Premiere live update Salman Khan Ex Couple contestant detail - Hindi Filmibeat

Nach Baliye 9 Premiere live: सलमान के साथ एक्स जोड़ियों का जबरदस्त धमाका, टीआरपी तोड़

टीवी के बहुप्रतिक्षित शो नच बलिए 9 (Nach baliye 9) का आगाज आखिरकार हो चुका है। सलमान खान बतौर निर्माता इस शो से जुडे़ हुए हैं। सलमान ने शो में स्लो मोशन सांग के म्यूजिक से एंट्री की। सलमान खान ने शो की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं इस शो का निर्माता हूं। शो का होस्ट कोई और है।

वो होस्ट कोई और नहीं मनीष पॅाल बने हैं। सलमान ने कहा कि वह आज कई लोगों के चेहरे से नहीं बल्कि रिश्तों से भी नकाब उठायेंगे। शो की शुरुआत टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी कार्तिक ( मोहसिन खान) और नायरा ( शिवांगी जोशी) के डांस से हुई। दोनों ने इश्के दी चाशनी से शमा बांध दिया।

salman khan

आपको बता दें कि इस बार कुल 12 जोड़ियां हैं। सलमान ने एक्स के कांसेप्ट पर कहा कि मैं भी अपनी कई एक्स के साथ दोस्ती के रिश्ते में हूं। हमारी जिंदगी बहुत बड़ी है किसी से नफरत करने के लिए।

चलिए जानते हैं कि आज इस शो के खास प्रीमियर में सलमान खान के साथ मिलकर जोड़ियां क्या धमाल करती हुई नजर आती हैं। यहां पढ़िए शो से जुड़ी लाइव अपडेट और इस बार की जोड़ियां के नाम और चेहरे..

आपको बता दें कि शनिवार के एपिसोड में इस प्रीमियर एपिसोड को जारी रखा जाएगा। जहां बाकी की जोड़ी और जज के नाम का खुलासा किया जाएगा। आज के एपिसोड में केवल 5 जोड़ियों के नाम का खुलासा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X