नच बलिए 9: मनीष पॉल ने रवीना टंडन की बातों पर बनाया मुंह, रवीना ने छोड़ा स्टेज, रूक गई शूटिंग
Recommended Video
नच बलिए 9 का ये सीज़न कंट्रोवर्सी से भरा हुआ रहा है। इस सीज़न में डांस और कंट्रोवर्सी ज़्यादा हुई है। और अब ताज़ा मामला है शो की जज रवीना टंडन और मनीष पॉल के बीच। दरअसल, शो में रवीना टंडन अपना जजमेंट सुना रही थीं और इसी बीच मनीष पॉल मुंह बनाने लगे। रवीना टंडन को ये बात नागवार गुज़री।
रवीना ने तुरंत स्टेज छोड़ा और जाकर अपनी वैनिटी वैन में बैठ गईं। उन्हें लगा कि मनीष उन्हें देखकर मुंह बना रहे थे जबकि मनीष के कान में ईयरपीस लगा था और वो डायरेक्शन टीम के आदेश सुनकर मुंह बना रहे थे। लेकिन रवीना को लगा मनीष उनकी बात पर उन्हें चिढ़ा रहे हैं।

रवीना के स्टेज छोड़कर जाते ही मनीष भी गुस्से में अपनी वैनिटी वैन में चले गए। इस गलतफहमी को दूर करने में प्रोडक्शन टीम को पूरे 1 घंटे लग गए। लेकिन तब तक शो की शूटिंग बंद रही। बाद में दोनों स्टार्स को मना कर शूटिंग शुरू करवाई गई।


Click it and Unblock the Notifications











