..................... Nach Baliye 9 madhurima tuli and Vishal aditya singh war of words - Hindi Filmibeat

Nach Baliye 9 के सेट पर एक्स कपल के बीच हुई बिग फाइट, बॉयफ्रेंड को दी गाली?

By Prachi Dixit

सलमान खान जल्द ही डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 लेकर आ रहे हैं। इस बार का कांसेप्ट एक्स कपल पर भी बेस्ड है। खबर है कि जुलाई के अंत तक ये शो शुरू हो सकता है। लेकिन शुरू होने से पहले ये शो एक बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गया है।

हाल ही में ये खबर आयी कि एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के बीच शूटिंग के दौरान बहस हो गई। मामला सेट पर बेहद गंभीर हो गया। हालात ऐसे हो गए कि दोनों सबके सामने दोनों की लढ़ाई हो गई। फिर क्या मधुरिमा ने विशाल के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

Nach Baliye 9

ऐसे में शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत सारा ड्रामा भी देखने को मिला। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात चंद्रकाता के सेट पर हुई थी। जहां पर दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

वहीं एक वेबसाइट से बातचीत में मधुरिमा ने इस बात का इसरार किया है कि विशाल के साथ उनकी बहस हुई थी। लेकिन उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। खैर जब बात एक्स कपल की आती है तो बहस होना तो तय है। ऐसे में दोनों मिलकर डांस शो में क्या रोमांस दिखाने वाले हैं।

ये देखना काफी दिलचस्प हो गया है। गौरतलब है कि इस शो की शुरुआत काफी धमाकेदार होने वाली है। रवीना टंडन और अली अब्बास जफर शो को जज करेंगे। साथ ही मनीष पॅाल शो को होस्ट करेंगे।

आपको बता दें कि इस बार ये सभी जोड़ियां नच में नजर आने वाली हैं..यहां देखिए पूरी लिस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X