..................... Nach Baliye 9 ex couple Vishal singh refused to hug madhurima tuli Video - Hindi Filmibeat

Nach Baliye 9 Video विशाल ने की Ex गर्लफ्रेंड मधुरिमा की बेइज्जती, डांस के बाद ऐसी हरकत

नच बलिए 9 के प्रीमियर के दिन एक जोड़ी अपनी बहस के कारण चर्चा में रही। हम बात कर रहे हैं मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की। विशाल ने मंच पर ये साफ कर दिया कि वह मधुरिमा से दोस्ती का रिश्ता भी नहीं रखना चाहते हैं।

एक बार फिर से नच बलिए में अपने पहले डांस के बाद दोनों के बीच ऐसा कुछ होता है जिससे सभी हैरान हो जाते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का वीडियो सामने आया है। जहां पर विशाल स्टेज पर मधुरिमा की दोबारा से बेइज्जती करते हुए नजर आते हैं।

Nach Baliye 9

वीडियो में आप देखेंगे कि मधुरिमा और विशाल का डांस देखकर जज काफी खुश होते हैं। दोनों ने कबीर सिंह के लोकप्रिय सांग बेख्याली पर परफॅार्म किया। दोनों ने इस पर कमाल का डांस किया।इस एक्स कपल की केमिस्ट्री ने सभी को दीवाना बना दिया।

दोनों का डांस एक्ट देखने के बाद अहमद खान कहते हैं कि आप दोनों एक दूसरे का आइना हो। तभी रवीना कहती हैं कि अब आप दोनों को हग कर लेना चाहिए। इसी बात पर विशाल भड़क जाते हैं और सबके सामने रवीना का कहना नहीं मानते हैं।

उनकी ऐसी हरकत देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो और मधुरिमा तुली की ये अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X