कुरान पढ़ने के बाद भी नहीं टला Nach Baliye 9 के सेट पर हादसा, ये जोड़ी पहुंची अस्पताल !
नच बलिए 9 टीआरपी में भले ही कमाल कर रहा है। लेकिन शो के कंटेस्टेंट और मेकर्स के लिए नच बलिए इस बार केवल घाव लेकर आया है। ब्रेकअप जोड़ी के साथ इस साल शुरू हुए नच बलिए में बैक टू बैक कई जोड़ियों के शरीर पर ब्रेक लग रहा है। लगातार शो के सेट पर कोई ना कोई हादसा होता जा रहा है।
जिसकी वजह से जोड़ियों को डांस करने में दिक्कत हो रही है। इस परेशानी से निपटने के लिए हाल ही में शो के सेट पर शूटिंग से पहले कुरान भी पढ़ाया गया था।

ऐसा मालूम होता है कि कुरान पढ़ना भी मेकर्स के लिए अच्छी खबर नहीं लेकर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के सेट पर अब एक और टॅाप जोड़ी बुरी तरह घायल हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications