Nach baliye 9 के सेट पर हंगामा, इस एक्ट्रेस ने मारा राहुल महाजन को थप्पड़, शॉकिंग खबर !
नच बलिए 9 के प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ स्टार प्लस और शो से जुड़े कई पुराने चेहरे भी दिखाई देने वाले हैं। इसी के तहत 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' फेम श्रेनु पारिख भी शो का हिस्सा बनते हुए नजर आयेंगी। शो के प्रीमियर एपिसोड में श्रेनु के डांस पार्टनर बनने वाले हैं राहुल महाजन।
जी हां ,नच बलिए के पिछले सीजन के दौरान राहुल महाजन ने अपने फनी डांस से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। इस बार भी ओपनिंग एपिसोड पर वह फनी डांस करते हुए नजर आयेंगे। लेकिन डांस की शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि श्रेनु पारिख को राहुल महाजन को थप्पड़ मारना पड़ा।

श्रेनु और राहुल 'सेकंड हैंड जवानी' सांग पर डांस करते हुए नजर आयेंगे। इस सांग की शूटिंग के दौरान बीच एक्ट में श्रेनु को राहुल को थप्पड़ मारना था। श्नेनु ने इस बारे में बताते हुए कहा कि इस डांस की शूटिंग और रिहर्सल के दौरान काफी मजा आया। लेकिन किसी को थप्पड़ मारना काफी दर्दनाक होता है।
मुझे कोरियोग्राफी के हिसाब से राहुल को थप्पड़ मारना था। मैं ऐसा करने से घबरा रही थी। राहुल ने मुझे कहा कि चलेगा तू मुझे थप्पड़ मार। सच कहूं तो मैंने उन्हें काफी जोर से थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने इसका जरा भी बुरा नहीं माना। रही बात नच बलिए की तो इस बार का नच काफी दिलचस्प है। एक्स और रियल लाइफ कपल के साथ नच का प्रीमियर काफी मजेदार होने वाला है।
फिलहाल, नच बलिए 9 के शुरू होने से पहले यहां देखिए नच बलिए की अब तक की विनर जोड़ी की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications