JUST IN...और नच बलिए 8 के विनर हैं..बड़ा सरप्राइज
टीवी का सबसे बड़े ब्लाॅकबस्टर रियलिटी शो नच बलिए 8 की विनर बनी है ये सुपर हिट जोड़ी..
शुरू से ही देखा जाए तो नच के मंच पर वही कपल टिक पाए हैं जो कि अधिक लोकप्रिय हो। इस सीजन में सभी दमदार कपल के बीच अंत में गेम केवल विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी,मोहित सहगल-सनाया ईरानी,सनम-अबीगैल फाइनल तक पहुंचे।
आज इस शो का फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट हो रहा है। लेकिन विनर का नाम सामने आ गया है।विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी,मोहित सहगल-सनाया ईरानी,सनम-अबीगैल के बीच कड़ा मुकाबला होता दिखाई दिया।

इन सभी कपल की लोकप्रियता की बात करें तो दिव्यांका और विवेक की जोड़ी हमेशा नंबर 1 पर रही। वहीं सनाया और मोहित के फैंस ने विवेक और दिव्यांका को कड़ी टक्कर दी। इन सबके बीच दिव्यांका और विवेक ने नच का खिताब अपने नाम पर किया। ये बन गई है नच बलिए 8 की विनर जोड़ी।
कुलमिलाकर देखा जाए तो लोकप्रियता के हिसाब से विवेक-दिव्यांका नंबर 1 पर हैं। वहीं डांस के तौर पर देखा जाए तो सनम और अबीगैल की जोड़ी टॅाप दावेदार रही।बहरहाल, दिव्यांका के सफलता के बारे में सभी लोग जानते हैं।लेकिन क्या आपको यह पता है कि आखिर विवेक कैसे पिज्जा बेचते हुए दिव्यांका के पति बनने तक का सफर तय किया है।यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
