Shock..नच बलिए 8 के SUPER हिट कपल OUT..चौंक जायेंगे आप...
नच बलिए 8 के इस वीक सबसे टॅाप कपल इस बार नच का मंच छोड़ कर चले जायेंगे। यह जोड़ी लगातार टॉप नंबर स्कोर कर रही है।
नच बलिए 8 के मंच से एक के बाद एक बुरी खबर आती ही जा रही है। हाल ही में यह खबर आयी कि सोनाक्षी सिन्हा की जगह जज की कुर्सी पर अब मलाइका अरोड़ा दिखाई देगी।
वहीं दूसरी तरफ भारती और हर्ष की जोड़ी इस वीक परफॉर्म नहीं कर पायेगी। भारती ने अपने कोरियोग्राफर के साथ नच के मंच पर डांस किया। आखरी वीक हम देख ही चुके हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी के बिना विवेक दहिया ने परफॉर्म किया था।
लगातार आ रही मुश्किलों के बीच लगातार हाई स्कोर लाने के बाद भी पिछले वीक सिद्धार्थ जाधव और तृप्ति को यह मंच छोड़ कर जाना पड़ा था। सिद्धार्थ ने गेम से बाहर होने की वजह वोटिंग की कमी को बताया है।

ऐसे ही हालात इस बार एक और टॅाप स्कोर कपल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। यह वीक आपके लिए और भी ज्यादा शॉकिंग हो जायेगा। खबर यह है कि प्रीतम-अमनजोत की जोड़ी इस वीक एलिमिनेट हो जायेगी।
हालांकि पिछले दो वीक वह अपने परफार्मेंस से जज को प्रभावित करने में कामयाब हुए। मगर बाकी के कपल उनसे चार कदम आगे बढ़कर इस बार नच की जंग में जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं।
गौरतलब है कि लगातार टॉप जोड़िया कम वोटिंग के कारण अच्छी परफॉरमेंस देने के बावजूद एलिमिनेट हो जा रही है। कुलमिलाकर देखा जाए तो इस बार नच के मंच पर उसी जोड़ी का बोलबाला है जो कि टीवी की टॅाप लोकप्रिय जोड़ी है। इसमें दिव्यांका और विवेक की जोड़ी सबसे ऊपर है।
बहरहाल,इन दोनों के जाने के बाद अब नच की जंग और भी दमदार हो गई है। एक से बढ़कर एक जोड़ी नच के जंग के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी कपल की सबसे बड़ी यूएसपी क्या हैै और कौन बनेगा जीत का दावेदार।


Click it and Unblock the Notifications
