OMG..नच बलिए 8 शुरू होने से पहले ..घायल हुए ये टॉप कपल..
नच बलिए 8 की शुरुआत से पहले ही इस शो की एक लोकप्रिय जोड़ी ने खुद को घायल कर दिया है।आइए जानते हैं कैसे?
नच बलिए 8 ने भले ही छोटे पर्दे पर दस्तक ना दी हो। लेकिन इस शो के पर्दे के पीछे की हलचल शुरू हो गई है। इस साल टीवी इंडस्ट्री के कई नामी कपल नच बलिए के इस नए सीजन को दिलचस्प बनाने की तैयारी तेजी से कर रहे हैं।
ऐसी ही एक तैयारी के कारण शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ शो शुरू होने से पहले ही घायल हो चुके हैं। जी हां।अपने डांस रिहर्सल के दौरान दोनों को चोट लग गई है।
इस बारे में शोएब का कहना है कि आपने सही सुना है। डांस रिहर्सल के दौरान मेरे पैर के अंगूठे पर बुरी तरह चोट लग गई है। यह सब मेरी ही गलती के कारण हुआ है। मुझे बैठ कर डांस करना था। इसी दौरान मैं अधिक उत्साहित हो गया। इस वजह से मेरे पैर के अंगूठे पर चोट लग गई।

वैसे ज्यादा घबराने की बात नहीं है। अभी तो नच का सफर शुरू हुआ है। मैं और दीपिका केवल अपना बेस्ट देना चाहते हैं। ताकि हम अपने फैंस को कभी निराश नहीं कर सके।
बहरहाल,अभी तक केवल एक प्रोमो के जरिए नच बलिए 8 की एक झलक भर दिखाई गई है। बहुत ही जल्द यह शो प्रसारित भी कर दिया जाएगा। फिलहाल सभी सेलिब्रिटी कपल ने रोमांस के साथ डांस करने की तैयारी भी तेज कर दी है।
चलिए फिर नच के सफर पर एक नजर डालते हैं कि कौन से कपल अब तक नच बलिए का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications