BIG SHOCK ..नच बलिए 8..SUPER स्टार कपल एंट्री..2 STAR कपल OUT..

नच बलिए 8 का ये वीकेंड कई सारे सरप्राइज के साथ एक बुरी खबर भी लेकर आया है। जो कि हरभजन सिंह और सिद्धार्थ जाधव से जुड़ी हुई है।

By Prachi Dixit

नच बलिए 8 के मंच पर इस वीक एक नहीं बल्कि कई धमाके होने वाले हैं। हाल ही में यह खबर आयी थी कि दिव्यांका त्रिपाठी अपनी चोट के चलते इस वीक विवेक के साथ डांस नहीं कर पायेंगी। विवेक अकेले अपनी कोरियोग्राफर के साथ डांस करेंगे। हो सकता है कि दिव्यांका और विवेक शो को बीच में छोड़कर चले जाए।

लेकिन इन दोनों खबरों के बीच दो चौंकाने वाली खबर भी सामने आयी है। नच बलिए 8 में आपने जहां पिछले वीक ऋतिक रोशन की दमदार एंट्री देखी। वहीं दूसरी तरफ इस वीक भी एक सेलिब्रिटी कपल नच का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।

Harbhajan Singh Geeta Basra

किक्रेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा शादी के बाद पहली बार एक साथ रोमांस वाला डांस करते हुए नजर आयेंगे। उन्हें इस शो पर सेलिब्रिटी कपल के तौर पर आने का प्रस्ताव दिया गया है।

वह दोनों नच के मंच पर रोमांस करते हुए भी नजर आए। इस दौरान उनकी बेटी भी मौजूद थी। दोनों ने इस शो को जज भी किया।

इसके साथ बुरी खबर यह है कि लगातार अपने डांस से नच के मंच पर धमाल मचाने वाली जोड़ी सिद्धार्थ जाधव और तृप्ती जाधव इस वीक इस गेम से बाहर हो जायेंगे। दर्शकों के कम वोट के कारण इन दोनों को गेम से बाहर होना पड़ा है।

गौरतलब है कि नच बलिए 8 के साथ टीवी पर रियलिटी शो की शुरुआत हो गई है। आईपीएल जारी रहने के बावजूद नच बलिए 8 टीवी के सबसे लोकप्रिय शो नागिन 2 को कड़ी टक्कर दे रहा है।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस बार आईपीएल का रंग पूरी तरह से फीका नजर आ रहा है। आखिर कैसे..यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X