शूट हुआ नच बलिए का पहला एपिसोड, जज बनकर पहुंची सोनाक्षी

हाल ही में इस शो का पहला एपिसोड शूट किया गया। इस एपिसोड में सोनाक्षी जज के रूप में नजर आईं। सेट पर खूबसूरत सी ड्रेस में सोनाक्षी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती दिखीं।

By Utkarsh

नच बलिए के सीजन 8 का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो के कंटेस्टेंट फैंस को लुभाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट अपनी मेहनत और शो में इंजॉमेंट से सोशल मीडिया से जुड़े अपने फैंस को अपडेट भी कर रहे हैं। जिसके लिए वे सेट की कोई पिक्चर या क्लिप डालते रहते हैं।

हाल ही में इस शो का पहला एपिसोड शूट किया गया। इस एपिसोड में सोनाक्षी जज के रूप में नजर आईं। सेट पर खूबसूरत सी ड्रेस में सोनाक्षी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती दिखीं। वहीं फैंस भी उनके साथ जमकर इंजॉय करते नजर आए।

nach-baliye-8-first-episode-shoot-pictures

बता दें कि सोनाक्षी इस शो को जज करेंगी। सोनाक्षी के साथ कई और जज भी मौजूद होंगे। वहीं बॉलीवुड की दबंग गर्ल को जज के रूप में देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा। सोनाक्षी जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही बबली और फन लविंग भी हैं। ऐसे में उन्हें शो जज के तौर पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखें शो के पहले एपिसोड के दौरान कुछ इस तरह नजर आए कंटेस्टेंट और सोनाक्षी-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X