टीवी पर काजोल की वापसी...इस शो में आयेंगी नजर
फिल्म एक्ट्रेस काजोल टीवी शो नच बलिये से टीवी की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं
टीवी की दुनिया में जल्द ही सेलेबस बेस्ड डांस रियल्टी शो नच बलिये सीजन 8 दस्तक देने वाला है। इस शो की घोषणा आगामी फरवरी को वैलेंटाइन डे पर हो सकती है ।
खबरों की माने तो इस बारे शो में नये जज नजर आने वाले हैं। जिसके लिए काजोल को अप्रोच किया जा रहा है। तो वहीं शो में सरोज खान और डेविड धवन भी नजर आ सकते हैं।

सरोज खान पहले भी सीजन 1 और सीजन 2 को जज कर चुकी हैं। तो वहीं डेविड धवन भी नच बलिये सीजन 3 में जज की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
काजोल जज की भूमिका में पहली बार नच बलिये में नजर आयेगीं। इससे पहले जीटीवी के शो रॉक एंड रोल फैमली में जज की भूमिका में दिखाई दे चुकी हैं।
#Raees: कपिल शर्मा के साथ रईस शाहरूख खान ने हंसी के दंगे कर डाले!
गौरतलब है कि, बीते सीजन में प्रीटी जिंटा मर्जी पेस्तोंजी और लेखक चेतन भगत नजर आये थे।


Click it and Unblock the Notifications











