नच बलिए 7 से बाहर हुई सबकी फेवरिट जोड़ी
[टेलीविजन] बहुत मुश्किल होता है कि जहां तगड़ा कॉम्पिटीशन वहां लोग आपसे प्यार करें। पर ऐसी एक जोड़ी नच बलिेए पर थी। बात हो रही है सना और दीपेश की। दोनों को सारे प्रतिभागी काफी प्यार देते हैं। इसलिए भी कि दोनों जूनियर हैं और इसलिए भी कि दोनों सबसे छोटे हैं।

सना और दीपेश वाइल्ड कार्ड एंट्री में शो पर वापस आए हैं। पर सूत्रों की मानें तो रविवार की परफॉर्मेंस के बाद वो दोनों सबसे कम अंक पाकर शो से बाहर भी हो जाएंगे। हालांकि पूरे हफ्ते उन्होंने सबका मनोरंजन किया।
सना सईद वही चाइल्ड एक्टर हैं जो कुछ कुछ होता है में शाहरूख खान की बेटी बनने के बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर में वरूण धवमन को रिझा चुकी हैं। इस शो में भी सना ने अपने डांस से जजेज़ को काफी इंप्रेस किया था और उनकी लव स्टोरी ने बाकी प्रतिभागियों। फिलहाल सना शो से बाहर हो गई हैं। ये एपिसोड रविवार को दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











