नच बलिए: उपेन पटेल ने करिश्मा को यूं किया शादी के लिए प्रपोज
[टेलीविजन] आखिरकार उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना ने ऑफिशियली अपने रिलेशनशिप की घोषणा कर दी। जी हां, और वो भी काफी दिलचस्प अंदाज में। बता दें, रिएलिटी शो नच बलिए के दौरान उपेन ने घुटनों पर जाकर करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज किया।
बिग बॉस 8 से सूर्खियों में आया यह कपल नच बलिए में काफी तारीफें बटोर रहा है। वहीं, दोनों ने शो में ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर लिया। शो के एक एपिसोड में परर्फोमेंस के बाद उपेन ने सबके सामने करिश्मा से पूछा कि 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'.. और करिश्मा ने तुरंत ही अपना जवाब दे दिया.. हां..
इतना ही नहीं, बल्कि उपेन ने ऑडियंश और बच्चों की एक टोली को प्लेकार्ड्स पकड़ा दिये, जिसपर लिखा था.. Marry Me.. इसके बाद उपेन ने घुटनों पर बैठकर करिश्मा को प्रपोज किया।
PICS: उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का FAKING लव!
उपेन की इस हरकत से सब आश्चर्यचकित रह गए। यहां कि करिश्मा भी हैरान हो कर रह गई। करिश्मा ने जैसे ही जवाब दिया, उपेन ने करिश्मा को एक अंगूठी भी पहना दी। जिससे उपेन ने अपने और करिश्मा के रिश्ते पर उंगली उठाने वालों का मुंह बंद कर दिया।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
