नच बलिए 7: उपेन करिश्मा की 'नींद' के लिए खर्च हुए हैं करोड़ों!
[टेलीविजन] नच बलिए 7 में इस बार इतने ड्रामेबाज़ कपल आए हैं कि आप भी घर बैठे सोचते होंगे कि आपका बलिए ही बेहतर हैं। इनके नाटक तो खत्म होने को नहीं आते। और नाटक से याद आया उपेन करिश्मा का नया ड्रामा जो बिग बॉस से ऐसा शुरू हुआ है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
उपेन और करिश्मा ने इस रियलिटी शो के लिए करोड़ों रूपये लिए हैं और वो शो के सबसे ज़्यादा महंगे कपल हैं। हालांकि शो भी फिक्स हम आपको बता ही चुके हैं। खैर, अब इस हफ्ते उपेन और करिश्मा ने टास्क में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि करिश्मा तन्ना को नींद आ रही थी और उन्हें सोना था।
[OMG: पहले से ही फिक्स और स्क्रिप्टेड है नच बलिए 7!]
वहीं उपेन ने अपने दिमाग में मैं जोरू का गुलाम बन के रहूंगा बजाया और करिश्मा को थोड़ा समझदार एडवाइस देने की बजाय खुद भी उनके इस गैर ज़िम्मेदार रवैये में शामिल हो गए। इन दोनों का ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता। कुछ दिनों पहले उपेन ने एक प्रोडक्शन टीम की बंदी से इतनी बद्तमीज़ी की कि उसने जॉब ही छोड़ दी। खैर एकता कपूर का प्लान तो सुपरहिट है क्योंकि नच बलिए का ड्रामा बिग बॉस की तरह ही हिट है!
[नच बलिए 7 TWIST:एक जोड़ी बाहर तो दो नई जोड़ियां अंदर]


Click it and Unblock the Notifications
