नच बलिए 7: उपेन और करिश्मा करेंगे शो पर ही शादी
[टेलीविजन] नच बलिए 7 का नया ड्रामा काफी धमाकेदार है। उपेन और करिश्मा की इंगेजमेंट के बाद अब उनके संगीत की तैयारी चल रही है और माना जा रहा है कि दोनों शो पर ही शादी कर सकते हैं। गपशप गली की मानें तो दोनों ऐसा कर अपने रिश्ते के बारे में लग रही अटकलों को शांत करना चाह रहे हैं।
काफी पहले एक रियलिटी टीवी पर एक शादी ड्रामा देखने को मिला था। बिग बॉस में सारा खान और अली मर्चेंट का निकाह सब के लिए एक मस्त ड्रामा था। बाद में ये सामने आया कि दोनों ने ही पैसे और टीआरपी के लिए ये शो किया था। दोनों शादी के दी महीने बाद ही तलाक लेकर अलग हो गए थे।
[नच बलिए 7: #TooMuch खुलासे, दूसरे की बलिए से बद्तमीज़ी?]
वैसे केवल करिश्मा और उपेन ही नहीं, कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने परदे पर शादी और प्रपोज़ल के बाद अपने रिश्ते को शुरू किया। जानिए इनका रिश्ता टिका या नहीं----> टीवी पर प्रपोज़ल
अब देखते हैं कि नच बलिए के बाद उपेन और करिश्मा की ये ब्रांड न्यू जोड़ी कहां तक चलती है। वैसे उनके संगीत की तस्वीरें जल्द ही हम आप तक पहुंचाएंगे। बस पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications












