नच बलिए ट्विस्ट: एपिसोड 1 से फिनाले तक जोड़ी होने का सिर्फ नाटक?
[टेलीविजन] नच बलिए 7 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है लेकिन एक जोड़ी है जिसका सच इस पड़ाव पर जाकर सामने आया है। और ये जोड़ी है नच बलिए की खट्ठी मीठी जोड़ी रश्मि और नंदीश। नच बलिए 7 के कंटेस्टेन्ट्स इस वक्त फिनाले से पहले शो का प्रमोशन कर रहे हैं जिसके लिए वो पहुंचे लखनऊ। लेकिन यहां के सूत्रों ने जो बताया वो गपशप के लिए काफी था।
गपशप गली की मानें तो रश्मि और नंदीश जो इस शो के ज़रिए अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे रहे हैं, लखनऊ के होटल में अलग अलग कमरों में रूके। अब ये बात सबको खटक गई क्योंकि शो पर दोनों अपने मनमुटाव दूर करते दिख रहे थे।
[VIDEO: मीरा ने देखा शाहिद का 'ये' रूप, शादी के अगले ही दिन!]
वहीं नंदीश ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास सामान ज़्यादा था जो एक ही कमरे में नहीं आ सकता था। इसलिए उन लोगों ने दो रूम लिए जिससे आराम से रहा जा सके। अब सच जो भी हो, दर्शकों का तो यही मानना है कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं और उन्हें अलग नहीं होना चाहिए।
[एक साथ बंद होंगे ज़ी टीवी के दो सीरियल...कुबूल है?]


Click it and Unblock the Notifications












