नच बलिए 7 TWIST:एक जोड़ी बाहर तो दो नई जोड़ियां अंदर
[टेलीविजन] नच बलिए 7 का ट्विस्ट क्य होगा इसका तो सभी को इंतज़ार रहता है और ताज़ा जानकारी के मुताबिक शो से पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का बाय बाय कहना पड़ा है। पायल और संग्राम लगातार कम स्कोर पा रहे थे। पिछली दफा शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना शो छोड़ दिया और पायल संग्राम बच गए लेकिन इस हफ्ते पायल संग्राम शो से बाहर हो गए।
अब आते हैं ट्विस्ट पर। पायल संग्राम के बाहर निकलने के बाद शो में आई हैं तो नई जोड़ियां। एक शेफाली और पराग और दूसरी मयूरेश- डिंकी। शेफाली ज़रीवाला कांटा लगा से फेमस हुई थीं वहीं उनके पति पराग पवित्र रिश्ता में अर्चना के भाई के किरदार में थे। दोनों इससे पहले भी नच बलिए का हिस्सा रह चुके हैं।
[Teaser VIDEO: दबंग 3 में जूनियर चुलबुल पांडे?]
वहीं मयूरेश डांस इंडिया डांस के फाईनलिस्ट थे और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मयूरेश बहुत ही पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं और वो रेमो डीसूज़ा की फिल्म एबीसीडी 2 में भी नज़र आए थे। अब वो नच बलिए में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कमाल दिखाने को आ रहे हैं। हुआ ना सुपर तड़केदार ट्विस्ट!
[DETAILS: ये हो सकते हैं झलक दिखला जा 8 के प्रतिभागी और होस्ट]


Click it and Unblock the Notifications
