#TooMuch: फाइनल से पहले किसने तोड़ा नच बलिए का कॉन्ट्रैक्ट!
[टेलीविजन] नच बलिए 7 अब अपने मुकाम पर पहुंच चुका है और इस सेलिब्रिटी डांस शो ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। लेकिन अब जब सीरियल अपने मुकाम पर पहुंच चुका है तो इस आखिरी पड़ाव पर आकर किसी ने अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। लेकिन घबराइये मत इस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़कर नच का ग्रैंड फिनाले टू मच होने वाला है।
चलिए सस्पेंस ना बनाते हुए बता देते हैं कि नच बलिए का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने वाली जोड़ी है चेतन भगत और उनके उसूल। चेतन भगत ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था कि नच बलिए में वो कोई भी फूहड़ता का सहारा नहीं लेंगे और उन्हें कोई डांस करने को नहीं कहेगा।
[इस टीवी एक्टर की फैन हैं सलमान खान की मम्मी!]
लेकिन जनाब अपने इन उसूलों को तोड़ते हुए चेतन भगत फाइनल में ठुमके लगाने वाले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कोरियोग्राफर तक को कह दिया है कि उन्होंने भले ही कितने स्टार्स को नचाया हो पर लोग उन्हें हमेशा चेतन भगत के डांस के लिए याद रखने वाले हैं! हुआ ना #Toomuch


Click it and Unblock the Notifications












