नच बलिए 7: एक और जोड़ी ने शो को कहा अलविदा
[टेलीविजन] नच बलिए 7 में एक और कपल की विदाई हो गई है। हाल ही में शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना ने शो को अलविदा कहा था और इससे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बच गए थे। अब इस हफ्ते शो से अर्पित और निधि रांका ने शो को अलविदा कहा है। दोनों शो पर काफी पॉपुलर थे पर उनका डांस ज़्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं था।
अर्पित और निधि को इस हफ्ते सबसे कम नंबर मिले जिसके बाद नम आंखों से उन्होंने शो को अलविदा कहा। अर्पित स्टार प्लस के शो महाभारत में दुर्योधन की भूमिका में दिखे थे। उनकी और निधि की लव स्टोरी को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे थे पर शो पर उनका सफर बस इतना ही रह गया।
[Nach Baliye के ये सात ड्रामे किसी भी सीरियल को फेल कर देंगे!]
गौरतलब है कि शो के पहले ही हफ्ते में चेतन भगत ने अर्पित और निधि को घर से भागने वाला कपल कह कर काफी बेइज़्जत किया था। लगता है वो अभी भी अपनी किताब 2 स्टेट्स से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वैसे चेतन के ज्ञान से सब आज़िज़ आ चुके हैं और जल्द ही उन्हें शो से रिप्लेस भी किया जा सकता है।
[#TooMuch: नच बलिए 7 के ये सात ट्विस्ट ज़रूर जान लीजिए]


Click it and Unblock the Notifications
