नच बलिये 6 में डांस नहीं रोमांस की होगी हार-जीत!
नच बलिये शो की हाल ही में प्रेस कॉंफ्रेंस हुई और इस दौरान नच बलिये के तीनों जजेस शिल्पा शेट्टी, साजिद खान और टेरेंस लुईस ने बताया कि इस बार का नच बलिये जोड़ियों के बीच के रोमांस पर टिका है। जिस जोड़ी ने डांस के साथ रोमांस पर पूरा ध्यान दिया वही इस बार का नच बलिये जीत कर ले जाएगी। हालांकि जजेस ने अपनी फेवरेट जोड़ी का नाम बताने से इंकार कर दिया है। शिल्पा ने उनकी फेवरेट जोड़ी बताने पर इंकार करते हुए कहा "अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगा। मेरी कोई फेवरेट जोड़ी नहीं है। अभी हमने पहला ही एपिसोड शूट किया है और सभी बेहतरीन हैं। हां इन 11 जोड़ियों में से 8-9 जोड़ियां ऐसी हैं जो कि जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। लेकिन किसी का नाम बताना गलत होगा।"
नच बलिये की 11 जोड़ियो में इस बार कई सारी तो नामचीन और दर्शकों की फेवरेट जोड़िया हैं जैसे रित्विक और आशा, गुरमीत- देबीना, राजू श्रीवास्तव और उनकी पत्नी शिखा, राकेश वशिष्ठ और रिद्धी, विनोद ठाकुर- रक्षा ठाकुर, कनिका माहेश्वरी और अंकुर। ये कुछ जोड़ियां हैं जो कि टीवी पर भी दर्शकों की फेवरेट हैं। अब देखना है कि दर्शकों का प्यार किस प्यार भरी जोड़ी को ज्याद मिलता है और कौन इस शो को जीतता है। फिल्हाल जल्द ही नच बलिये 6 टीवी पर प्रसारित होगा और दर्शकों का मनोरंजन करेगा।


Click it and Unblock the Notifications












