Exclusive: रित्विक-आशा को तो हर हाल में जीतना ही था...

 Nach Baliye 6: Rithvik-Asha Emerge As Winners; Beat Gurmeet-Debina In The Finale!
स्टार प्लस के बेहतरीन और लोकप्रिय शो नच बलिए 6.. के विनर रित्विक और आशा नेगी है.. जिन्होंने अपने बेहतरीन डांस से हर किसी का मन मोह लिया है। जीतने के बाद रित्विक और आशा को लोग ट्विटर और फेसबुक पर बधाईयां दे रहे हैं।

दिल्ली की आशा वर्मा ने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे पहले दिन से पता है कि पवित्र रिश्ता की यह हिट जोड़ी जरूर कामयाब होगी। दोनों की कमेस्ट्री इतनी गजब की है कि कोई उन्हें हरा नहीं सकता था। हालांकि गुरमीत-देबीना भी जीत सकते थे लेकिन रित्विक-आशा करेंट डेली शो के हिट चेहरे हैं जबकि गुरमीत का शो इन दिनों टीवी पर नहीं आता है जो कि एक बहुत बड़ी वजह रही है उनके हारने की। फिलहाल मैं नच बलिए के रिजल्ट से बहुत खुश हूं।

कुछ इसी तरह की प्रतिक्रियाएं और लोगों ने भी रित्विक-आशा के लिए दी हैं। मालूम हो कि शनिवार को हुए ग्रैंड फिनाले में आशा-रित्विक विनर चुने गये। इन्हें सबसे ज्यादा वोट दर्शकों ने किये। आशा और रित्विक को ट्रॅाफी के साथ 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है और उन्होंने पहले से ही सोच रखा था कि इसका क्या करना है।

आशा ने बताया, "रित्विक एक घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और मैं भी यही सोच रही थी। लेकिन सबसे पहले हम दोनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएंगे।" 'नच बलिए 6' के निर्णायक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस और निर्माता साजिद खान थे। शो स्टार प्लस पर नौ नवबंर 2013 को शुरू हुआ था।

नच-बलिए फिनाले की तस्वीरें...

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X