नच बलिए के इस सुपरस्टार की हालत गंभीर, ICU में मौत से जंग !
Recommended Video

नच बलिए के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। नच बलिए 6 में सेलिब्रिटी कपल के तौर पर नजर आ चुके दिव्यांग विनोद ठाकुर की हालत बेहद गंभीर है।
गौरतलब है कि विनोद 1500 किमी. का कैंपेने पूरा करने के लिए 18 मार्च को दिल्ली से रवाना हुे थे. वो ये कैंपेन व्हील चेयर पर इंडिया गेट से गेट वे ऑफ इंडिया तक सपर कर पूरा करने वाले थे।

40 दिन में इसे खत्म करना था।30 अप्रैल को यह रेस खत्म होने वाली थी ।लेकिन इससे पहले ही मुंबई पहुंचने से पहले वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें कार्डियक अरेस्ट से भी गुजरना पड़ा है।
फिलहाल वह मलाड़ के अस्पताल में ICU में एडमिट हैं। उन्हें सीरियस डिहाइड्रेशन, लो बीपी, अनियमित हार्ट बीट की शिकायत बताई गई थी।
गौरतलब है हि कि विनोद एक डांसर, स्टंट मास्टर और व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं. नच बलिए सीजन 6 में विनोद रनर अप रह चुके हैं। वह इंडियाज गॉट टैलेंट 2 में भी नजर आ चुके हैं।
बहरहाल,क्या आप जानते है कि किन कपल के लिए नच का मंच लकी साबित नहीं हुआ है। यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications
