नच बलिए की इस जोड़ी में आई दरार, पति पर मारपीट का आरोप!
[टेलीविजन] नच बलिए में सब कुछ जितना अच्छा दिखता है उतना होता नहीं है। नच बलिए 6 में आई एक जोड़ी ने सबका दिल जीता था। ये जोड़ी थी रक्षा और विनोद की। विनोद शारीरिक रूप से अक्षम थे और रक्षा ने परिवार के खिलाफ जाकर उनसे शादी की थी।
दोनों ने नच बलिए 6 में खूब धमाल मचाया और उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बर्दस्त बन गई थी। लेकिन अब रक्षा ने विनोद के खिलाफ कुछ बातें कही हैं जिसके अनुसार, विनोद उसके साथ मारपीट करता है और उसका शोषण करता है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
[कैसा नच कैसा बलिए, इस एक्टर की 'तीन बीवियां' पहुंची शो पर!]
वहीं विनोद ने भी रक्षा पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। रक्षा की मानें तो नच बलिए के कुछ ही समय बाद से विनोद उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा था और उसके साथ बद्तमीज़ी से पेश आता था।
दोनों ने नच बलिए पर कुबूला था कि उन्हें धूमधाम से शादी ना करने का मलाल है जिसे क्रियेटिव टीम ने तुरंत कैश किया था और शो पर ही उनकी धूमधाम से शादी करवाई गई थी। लेकिन अब ये कपल एक दूसरे को देखना तक मंज़ूर नहीं कर रहा!


Click it and Unblock the Notifications
