नच बलिए के 11 प्रतियोगी और सानिया-शोएब
लगभग चार साल के बाद स्टार प्लस पर नच बलिए के डांस शो की वापसी हो रही है। अभी से प्रोग्राम चर्चा में है, वजह है सानिया मिर्जा औऱ शोएब मलिक का शामिल होना। वैसे दोनों सितारे गेस्ट प्रतिभागी को तौर पर शो में शामिल हुए हैं ताकी शो की टीआरपी बढ़ सके। इस बारे में बात करते हुए पाकिस्तान की बहू सानिया मिर्जा ने कहा कि उनके शौहर शोएब मलिक उनसे अच्छे डांसर है, उन्हें तो डांस करने में शर्म आती है। हालांकि उन्होंने हंसते हुए कहा कि वैसे वो नाचने से अच्छा काम नचाने का करती हैं।
इस बारे में शो के मैनेजर ने मीडिया को बताया और कहा कि सानिया-शोएब केवल शो के दो-तीन एपीसोड में ही दिखायी देंगे वो भी एक मेहमान के हैसियत से। नच बलिए 5' का प्रसारण 29 दिसम्बर से स्टार प्लस पर होगा। इस शो के जज होंगे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान एवं नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस। आपको बता दें कि नच बलिए के चारों सीजन काफी लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में इस बार भी शो के हिट होने की उम्मीद की जा रही है।
आईये आपको मिलवाते हैं शो के 11 जोड़ियों से...


Click it and Unblock the Notifications











