किडनी फेल हो गई, अस्पताल में लाखों का खर्च, 'नामकरण' एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर किया VIDEO, मांगी मदद

कोरोना महामारी के दौरान कई कलाकार अपनी खराब आर्थिक हालात को लेकर सामने आए हैं। वहीं एक बार फिर से नामकरण टीवी शो की एक्ट्रेस से एक वीडियो जारी कर अपना दर्द बयान किया है। नामकरण की एक्ट्रेस अनन्या सोनी ने अपने किडनी फेल होने की दुखद खबर बताई है। अनन्या सोनी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं।

वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती है। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने अपने बैंक का नाम और अकाउंट का जानकारी भी दी है। ताकि लोग उन तक सीधे तौर पर वीडियो देखने के बाद पैसे से मदद कर पाएं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा है कि मैं अस्पताल में क्यों हूं, ये बताने के लिए मैं लाइव आयी हूं। उन्होंने आगे बताया कि किडनी ट्रांस्प्लांट के कारण मैं अस्पताल में एडमिट हूं। मुझे इसके लिए पैसे की जरूरत है। इसके लिए 4 से 5 लाख का खर्चा आएगा।

Naamkarann, Anaya soni

किडनी फेल होने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। अनन्या ने कहा कि वो काश, उनका किडनी ट्रांसप्लांट ना कराना पड़े। अनन्या ने कहा है कि मेरी रिपोर्ट में ये आया है कि मेरी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है। मैं लोगों का एंटरनेटमेंट करना चाहती हूं। फिर से चलना चाहती हूं। पैसे कमाना चाहती हूं। मैं एक जबरदस्त वापसी करना चाहती हूं। अनन्या ने ये भी बताया कि काम ना होने के कारण उन्हें उधार भी लेना पड़ा है।

मेरी सारी सेविंग्स इलाज में खर्च हो गई है। अनन्या ने कहा है कि साल 2015 से वह केवल एक किडनी पर जिंदा हैं। उनकी दोनों किडनी 6 साल पहले फेल हो गई थी। पिता ने उन्हें अपनी एक किडनी दी थी। वो भी किडनी अब खराब हो चुकी है। इस वजह से उन्हें फिर से किडनी ट्रांसप्लांट कराना पड़ेगा। अनन्या ने ये भी बताया है कि उनके घर में आग लग गई थी, जिसके बाद उनकी आर्थिक हालात काफी खराब हो गई। उनकी मां का कपड़ों का बिजनेस था। जो कि इस आग में सब बुरी तरह जल गया। बता दें कि अनन्या नामकरण के अलावा क्राइम पेट्रोल, इश्क में मरजावां और अदालत जैसे कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X