नागिन 3 Spoiler Alert: नागराज माहिर ने दिया बड़ा धोखा, बेला की हो जाएगी मौत !
नए साल में नागिन 3 में आने वाले महा ट्विस्ट के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, साल 2019 में फैंस के लिए नागिन में कई ऐसे दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं जो कि आपको ये शो देखने पर मजबूर कर देगा।
जैसा कि देखा जा रहा है कि नागिन बेला के सामने अब एक नहीं बल्कि कई दुश्मन खड़े हो गए हैं। बीते एपिसोड में विष को अपने खिलाफ होता देखा बेला पूरी तरह से टूट जाती है।

जब उसे पता चलता है कि विष किसी और के नहीं बल्कि माहिर के बच्चे की मां बनने वाली है, वह पूरी तरह से बिखर जाती है। बेला खुद विष को समझाने की कोशिश करती है कि वह जो कर रही है वह पूरी तरह से गलत है। नागिन 3' के लेटेस्ट एपिसोड में बेला विष के बदले हुए रवैये से हैरान रह जाती है जब विष उससे कहती है कि बेला ने उससे उसके पति माहिर को छीन लिया है।


Click it and Unblock the Notifications