नागिन - ये है मोहब्बतें स्टार अनीता हसनंदानी बनीं मां, प्यारे से पोस्ट के साथ पति ने शेयर की खुशखबरी
ये है मोहब्बतें में करण पटेल की एक्स वाइफ शगुन के किरदार से हर दिल पर राज करनी वाली टीवी की नागिन विशाखा, यानि कि अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी माता पिता बन चुके हैं। अनीता ने 9 फरवरी को एक प्यारे से राजकुमार को जन्म दिया है और उनके पति रोहित रेड्डी ने खुद ये जानकारी फैन्स को दी।
रोहित ने अनीता और अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लिखा - Oh Boy! ये तस्वीर, अनीता के हाल ही में किए गए बेहद क्यूट Maternity Photoshoot से है।

अनीता और रोहित को साथ में देखना फैन्स को बेहद पसंद है। दोनों एक म्यूज़िक वीडियो में भी साथ आ चुके हैं। काफी समय से अनीता के प्रेगनेंट होने की अफवाहें जब तक आ ही जाती हैं। आखिरकार उन्होंने भी लॉकडाउन के बाद फैन्स को खुशखबरी सुना ही दी है। प्यारे से राजकुमार के घर आने की उन्हें ढेरों बधाई।

यूं की अनाउंसमेंट
आखिरकार, अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने इस लॉकडाउन में अपनी प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट इस क्यूट सी तस्वीर के साथ किया।

फोटोशूट से जीता दिल
अनीता और रोहित ने एक बेहद शानदार फोटोशूट के साथ फैन्स का दिल जीता। अनीता का Maternity Photoshoot फैन्स को बेहद पसंद आया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल थीं।

बिज़नेसमैन रोहित
अनीता और रोहित की मुलाकात एक जिम में हुई थी। दोनों ही फिटनेस को लेकर दीवाने हैं और दोनों ही एक ही जिम में वर्कआउट करने जाते थे। हालांकि भले ही दोनों ने एक दूसरे को एक ही जिम में देखा हो पर कभी बात नहीं की।

पब के बाहर अप्रोच
एक दिन, रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी गाड़ी का इंतज़ार करते देखा और बस बिना देर किए उन्होंने अनीता कोे कुछ फिल्मी लाईनें मार कर उन्हें अप्रोच करने की कोशिश की।

डेटिंग से बिज़नेस
इसके बाद एक दूसरे को बेहतर जानने के लिए दोनों डेट करने लगे और थोड़े ही समय में बिज़नेस पार्टनर बन गए। रोहित गोआ के एक बिज़नेसमैन हैं। और अनीता को जानने से पहले वो जानते ही नहीं थे कि अनीता कितनी बड़ी स्टार हैं।

भोली भाली शुरूआत
अनीता हसनंदानी ने टीवी पर भोली भाली शुरूआत की थी एकता कपूर के सीरियल कभी सौतन कभी सहेली के साथ। इसके बाद एकता और अनीता की दोस्ती इतनी पक्की हो गई कि बालाजी टेलीफिल्म्स की हर फिल्म की हीरोइन थीं अनीता।

तुषार कपूर के साथ जमी जोड़ी
फिल्मों में अनीता ने नताशा नाम से एकता कपूर की कंपनी बालाजी के लिए कई फिल्में कीं। इनमें ये दिल, कृष्णा कॉटेज और कोई आप सा जैसी फिल्में शामिल हैं।

रोहित के साथ नच बलिए
रोहित के साथ अनीता ने नच बलिए में भी हिस्सा लिया। नच बलिए में अपने सीज़न में अनीता शो की सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली प्रतिभागी थीं। फिल्मों के बाद अनीता ने फिर से टीवी पर वापसी की अपनी बदली हुई इमेज के साथ।

ये है मोहब्बतें
अनीता हसनंदानी, एकता कपूर के लिए स्टार प्लस पर ये है मोहब्बतें में करण पटेल के अपोज़िट लीड निगेटिव रोल में दिखाई दीं। इसके बाद वो टीवी की नागिन बनकर लोगों को इंटरटेन कर चुकी हैं।

बेबी शावर की क्यूट सी तस्वीर
ये क्यूट सी तस्वीर है हाल ही में हुए उनके बेबी शावर। अनीता और रोहित को इस नन्हें से मेहमान की ढेरों बधाई।


Click it and Unblock the Notifications











