Naagin 6 Spoiler: शादी के बाद प्रथा की जिंदगी पर खतरा , ऋषभ के सामने खुलेगा शेष नागिन का राज?
नागिन 6 का वीकेंड का एपिसोड कई ट्विस्ट से भरा रहा। साथ ही रविवार के एपिसोड के बाद यह साफ हो गया कि शेष नागिन बनकर प्रथा अब हर एक असुर को उसके अंजाम तक पहुंचाने वाली है। प्रथा और ऋषभ की शादी से पहले शो में दिखाया गया कि पहले रितेश दुल्हा बनने वाला था। ऋषभ ऐसा नहीं चाहता था, इस वजह से वह चालाकी से मंडप में रितेश की जगह दूल्हा बनकर बैठ जाता है। आखिरकार प्रथा और ऋषभ की शादी हो जाती है।

जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। ऋषभ ने प्रथा से शादी केवल इस वजह से की है ताकि वह पता लगा सके कि देशद्रोही कौन है? ऋषभ को पूरा यकीन है कि प्रथा ही देश के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच रही है। ऐसे में उसके मकसद को जानने के लिए वह शादी कर लेता है और प्रथा का पति बन जाता है।

ऋषभ लाएगा प्रथा के लिए मुसीबत
प्रथा भी हैरान है कि आखिर जो उससे नफरत करता है उसने शादी क्यों की? प्रथा से अपनी शादी होने के गम में ऋषभ परेशान है और वह जल्द से जल्द यह जानना चाहता है कि प्रथा क्या चाहती है। शो खत्म होने पर आपने देखा कि ऋषभ के सामने प्रथा आती है और वह उसका गला दबाकर पूछता है कि कौन हो तुम और तुम्हारा क्या मकसद है?

ऋषभ के सामने खुलेगा प्रथा के शेष नागिन का राज?
वही आगे के एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रथा फिलहाल अपने नागिन होने का राज ऋषभ के सामने नहीं लेकर आएगी। वह भी यह जानना चाहती है कि आखिरकार ऋषभ ने उससे शादी क्यों की है। दूसरी तरफ सीमा गुजराल प्रथा और ऋषभ की शादी से बेहद नाराज है।

आदिनागिन के साथ असुरों का खात्मा
वह अब प्रथा के लिए कई सारी मुसीबत खड़ा करेगी। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में ऋषभ और प्रथा के बीच फैंस को प्यार देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ अभिषेक बेहद दुखी है कि प्रथा और ऋषभ की शादी की वजह क्या है? प्रथा अब आदिनागिनके साथ मिलकर उन सभी असुरों का पता लगाएगीजिसका खात्मा करने के लिए वह आयी है।

ऋषभ और सीमा गुजराल के सामने खुलेगा राज
आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रथा अपने मिशन में कामयाब होती है, या फिर ऋषभ और सीमा गुजराल के सामने प्रथा के शेष नागिन होने का सच सामने आएगा? प्रथा के लिए कई सारी मुश्किल खड़ी होने वाली है। ऐसे में फैंस के लिए प्यार, ड्रामा और एक्शन के साथ कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











