इंतज़ार खत्म...अक्टूबर में शुरू होगा नागिन सीजन 2.. देखें PROMO
नागिन सीरियल लवर्स के लिए गुड न्यूज़ आ ही गई। जी हां...आपका पसंदीदा शो नागिन सीजन 2 अक्टूबर में आपका मनोरंजन करने आ रहा है।
बता दें कि हाल ही में नागिन सीज़न 2 का प्रोमो सामने आया जिसमें साफ दिख रहा है कि आपकी पसंदीदा मौनी रॉय इस बार भी सीरियल में नज़र आएंगी।
सीज़न 2 में मौनी रितिक और शिवन्या की बेटी का किरदार निभाएंगी। इसी के साथ अदा खान की भी शो में वापसी होगी।
गौरतलब है नागिन सीरियल शुरुआत से ही टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा है। हाल ही में इसका अंतिम एपिसोड भी टेलिकास्ट किया गया था।
बता दें कि नागिन सीरियल के खत्म होने के बाद इस सीरियल के सभी फैंस इसके अगले एपिसोड के इंतज़ार में थे।


Click it and Unblock the Notifications
