वापस आएगा सुपरहिट शो.. नागिन- Part 2.. बदल जाएंगे चेहरे!

By Shivani Varma

अगर आप नागिन सीरियल के खत्म होने से मायूस हैं तो ये समय आपके लिए सेलिब्रेशन का है। आप सोचेंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं। हो सकता है आपको लगे कि हम बकवास कर रहे हों। तो जनाब...ये बकवास नहीं बल्कि आपके लिए खुशखबरी है।

जी हां...कलर्स टीवी पर नागिन सेशन 2 जल्द ही आप सबका मनोरंजन करने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बार मौनी रॉय इस सीरियल में शिवन्या और रितिक की बेटी का किरदार निभाएंगी।

Naagin part 2 will start soon

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस बार अर्जुन बिजलानी इस शो में नजर नहीं आएंगे जबकि उतरन सीरियल से मशहूर हुए नंदिश संधु नागिन पार्ट 2 का हिस्सा होंगे।

आपको बता दें कि अश्का गोराड़िया ने पहले ही इस सीरियल में अपनी जगह बना ली है जो इस बार से सीजन में महीश्मति की रानी के किरदार में दिखाई देंगी।

गौरतलब है कि नागिन सेशन 1 ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ये सीरियल टीआरपी की टॉप लिस्ट में रहा है।

अब दूसरा सेशन आपका किस तरह से मनोरंजन करता है ये तो सीरियल शुरू होने के बात ही पता लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X