नागिन: Twist खुल गया इच्छाधारी शिवन्या का राज....
[टेलीविजन] कलर्स के बहुचर्चित शो नागिन में चल रहा है जबरस्त ट्विस्ट का दौर,जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया जा रहा है।लेकिन शो का आने वाला ट्विस्ट दर्शकों को थोड़ा निराश कर सकता है, क्योँ कि शो में खुलने वाली है शिवन्या और शेषा की पोल।
[नागिन: जय हो रे टीवी वालों...नागिन LOVES नेवला!]
जैसा कि शो में रितिक की माँ यामिनी को शिवन्या पर इच्छाधारी नागिन होने का शक है, तो वहीं तन्वी ने देखा कुछ ऐसा जिससे उसके उड़ गये हैं होश। लेकिन जब तक तन्वी घरवालों को शिवन्या की सच्चाई बता पाती तब तक हो जाएगी उसकी मौत।
[Ooo...तो अब नागिन में एंट्री करेंगे मिस्टर सनी लियोन!]
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि तन्वी पहली बार शेषा और शिवन्या को रूप बदलते हुए देखे लेगी। जिसके बाद वह दोनों की सच्चाई घरवालों को बताने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग करती है, हालंकि जब तक यह वीडियो रिकॉर्डिंग घर वालों तक पहुँचती उससे पहले ही उसकी मौत हो जाती है।
सूत्रों के मुताबिक, तन्वी रिकॉर्डिंग करने के बाद सबसे पहले वह वीडियो अपने मंगेतर कबीर को दिखाती है, जिसे देखने के बाद कबीर तन्वी की हत्या कर देता है।दरअसल कबीर नहीं चाहता कि शेषा और शिवन्या की सच्चाई रहेजा हाउस में किसी को भी पता लगे।


Click it and Unblock the Notifications