नागिन: नागिनी v/sनेवला शुरू हुई इंतकाम की कहानी
[टेलीविजन] कलर्स का प्रसिद्ध शो नागिन ढेर सारे नये ट्विस्ट एंड टर्न के साथ टीआरपी चार्ट पर नंबर वन बना हुआ है। जहां शो में दर्शकों को जल्दी ही नागिन नेवला की दिलचस्प प्रेम-कहानी देखने को मिलेगी तो वहीं होगा नागिन नेवले का जबरदस्त इंतकाम
बहरहाल रहेजा हाउस में चल रहा है तन्वी और कबीर की सगाई का जश्न, जहां आफताब शिवदासनी गौहर खान और तुषार कपूर अपनी आगामी फिल्म क्या कूल है हम 3 का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगें।
[नागिन: जय हो रे टीवी वालों...नागिन LOVES नेवला!]
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगें कि तन्वी पहली बार शेषा और शिवन्या को रूप बदलते हुए देखकर एक-दम सकते में आ जाती है, और वह जा कर सबसे पहले यह बात कबीर को बताती है।
शो में ट्विस्ट तब आता है जब कबीर तन्वी के सामने ही अपने असली रूप यानी नेवले बन जाता है। जिसे देख तन्वी के एक-दम होश उड़ जाते है।
[नागिन: Twist खुल गया इच्छाधारी शिवन्या का राज....]
कबीर नहीं चाहता कि उसके दुशमन यानी शेषा और शिवन्या की सच्चाई रहेजा हाउस में किसी को भी पता लगे, क्योँ कि वह खुद ही दोनों का खात्मा करना चाहता है। इसीलिए वह तन्वी की हत्या कर देता है।
तो वहीं दूसरी ओर खतरे से अनजान शेषा को हो गया है कबीर यानी इच्छाधारी नेवले से प्यार। गपशप गलियारों के मुताबिक शो में कबीर शेषा को अपने प्यार के जाल में फसानें का प्रयास करेगा, ताकि वह उसे खत्म कर सके।


Click it and Unblock the Notifications