कौन है ये एक्ट्रेस जिसके साथ भाई ने की थी घिनौनी हरकत? आने लगा था अबॉर्शन का ख्याल

TV Actress Molested by Cousin: टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा ने खुलासा किया है कि बचपन में उसके कजिन ने घिनौनी हरकत की थी और वो काफी डर गईं थीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कनिका मान (Kanika Mann) की जो कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

Kanika Mann

इस दौरान कनिका मान हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत कर रही थीं और इस दौरान वो किस्सा बताया जो कि हैरान करने वाला है। कनिका मान इस वक्त नागिन सीरियल को लेकर खबरों में हैं और अपने दमदार अभिनय के साथ लोगों को दीवाना बनाया हुआ है।

हालांकि अभी तक वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन टीवी इंडस्ट्री में उनका नाम है। कनिका बला की खूबसूरत हैं।

कजिन ने बचपन में की थी घिनौनी हरकत

कनिका मान ने खुलकर अपने भाई (कजिन) को लेकर खुलासा किया। उनका कहना था कि कजिन ने बचपन में उनको गलत तरीके से छुआ था और इस दौरान वो चौथी क्लास में थीं। कनिक मान इस घटना के बाद इतना डर गईं थीं कि उनको लगा था कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं हो गई जाएंगी।

कनिका ने कहा, ''मैं चौथी क्लास में थी और मुझे नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है। मैने सुना था कि पपीता खाने से प्रेग्नेंसी नहीं होती है तो मैं पपीता खाने लगी। घर पर भाभी या चाची ऐसी बातें किया करती थीं की पपीता खाने से बच्चा नहीं रुकता है।'' कनिका का कहना था कि उनके मन में अबॉर्शन का ख्याल आने लगा था। कनिका ने ये भी बताया की बाहर जाते थे तब भी उनका कजिन इस तरह की हरकतें किया करता था। हालांकि अब कनिका ने कुछ साल पहले माता पिता को उस घटना के बारे में बताया है।

कनिका मान के शो

इंस्टाग्राम पर कनिका मान काफी मशहूर हैं और नागिन के अलावा भी उनको कई शोज में काम करते देखा गया है। इस लिस्ट में गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा, रुहानियत और बढ़ो बहू जैसे सीरियल शामिल है। लगातार वो अच्छा काम करती हैं और फैंस को पसंद आती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

Read more about: kanika mann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X