..................... Naagin Fame Vish Anita hassanandani Pregnant twin Babies - Hindi Filmibeat

नागिन 3 की विशाखा 'अनीता हसनंदानी' हैं प्रेग्नेंट, पति को कहा जुड़वा बच्चे जल्द ही !

By Prachi Dixit

नागिन 3 की विशाखा प्रेग्नेंट हैं। जी हां, हम यहां पर रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं। विशाखा यानी कि अनीता हसनंदानी ने इस बात का खुलासा खुद सोशल मीडिया के जरिए किया है। हुआ यूं कि अनीता के पति रोहित रेड्डी संग वीडियो शेयर करते हुए एक स्पेशल मैसेज लिखा है।

अनीता ने लिखते हुए इस तरफ इशारा दिया है कि उनके घर जल्द जुड़वा बच्चों का आगमन होने वाला है। अनीता के इसी खुलासे से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह प्रेग्रेंट हैं। अनीता ने ये खुलासा रोहित के जन्मदिन के मौके पर किया है।

Anita hassanandani,

अनीता ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मेरी जिंदगी का प्यार, जो कि दिनों दिन और सेक्सी होता जा रहा है। तुम्हारे लिए खुशियों भरी जिंदगी की दुआ करती हूं। साथ ही 6 पैक एब्स और हां 2 क्यूट क्यूट बच्चों को भी ..जल्द ही..लव यू.. ।

इस कैप्शन को पढ़ते ही अनीता के फैंस उन्हें मां बनने की बधाई देने लगे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ये खबर आयी थी कि अनीता सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं। अनीता ने ऐसी खबरों को गलत बताया था। हालांकि अभी तक अपने सोशल मीडिया पर हुए जुड़वा बच्चों के खुलासे के बारे में अनीता ने चुप्पी साध रखी है।

वैसे क्या आप जानते हैं कि बड़ी फिल्मी है रोहित और अनीता की लव स्टोरी..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X