नाबालिग से रेप के आरोपी पर्ल वी पुरी को नहीं मिली जमानत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत !

नागिन 3 एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप व छेड़छाड़ के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पर्ल को जमानत मिल गई है और सच्चाई की जीत हुई है। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पर्ल वी पुरी को धारा CR IPC 376 AB, r/w POCSO Act 4, 8, 12,19, 21 के तहत गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पर्ल पर POSCO(प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जोकि नॉन बेलेबल ओफ्फेंस हैं जिसमें जमानत नहीं मिल सकती है।

 Pearl V Puri

हालांकि टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जो कि पर्ल का सपोर्ट कर रही हैं। उन्होंने पर्ल के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए पर्ल का बचाव किया और लिखा कि 'सत्‍यमेव जयते। सच की जीत होती है और वह जीत गया।' लेकिन अब रिपोर्ट्स में करिश्मा के इस दावे को गलत बताया जा रहा है।

वहीं टीवी इंडस्ट्री पर्ल वी के सपोर्ट में उतर आए हैं। सुरभि चंदना से लेकर अनीता हसनंदानी, अली गोनी व एकता कपूर ने पर्ल का बचाव किया।

पर्ल ट्विटर पर ट्रेंड

पर्ल ट्विटर पर ट्रेंड

5 जून को पर्ल के अरेस्ट होने की खबरों से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लगातार #PearlVPuri पर ट्रेंड हो रहा है।

पर्ल वी पुरी का पूरा मामला जानिए

पर्ल वी पुरी का पूरा मामला जानिए

4 जून की देर रात पर्ल को नाबालिग संग रेप व छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाबालिग के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बच्ची पर्ल के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, लेकिन एक्टर उन्हें वैनिटी वैन में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पर्ल के अलावा पांच अन्य आरोपियों को भी अरेस्ट किया गया था।

अनीता हसनंदानी ने क्या कहा

अनीता हसनंदानी ने क्या कहा

ये है मोहब्बते फेम और नागिन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पर्ल का सपोर्ट किया। नागिन में पर्ल की कोस्टार रह चुकीं अनीता ने कहा कि ये सब खबरें बकवास है ये आरोप झूठे हैं।

एकता कपूर का भी मिला साथ

एकता कपूर का भी मिला साथ

एकता कपूर ने भी पर्ल का साथ दिया। एक लंबे पोस्ट में उन्होंने पर्ल के साथ जो हो रहा उसे गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि खुद लड़की की मां ने भी ऐसा नहीं कहा है।

इसके अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी पर्ल पर लगे आरोपों को आधारहीन बताया। सुरभि चंदना ने भी पर्ल का सपोर्ट किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X