मौनी रॅाय ने ब्वॅायफ्रेंड के साथ हल्दी - मेहंदी पर दिखाया प्यार, जमकर डांस, देखिए अनदेखा फोटो VIDEO

टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस से बड़े पर्दे पर अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॅाय शादी अपने ब्वॅायफ्रेंड सूरज नांबियार से करने जा रही हैं। 27 जनवरी यानी की आज मौनी रॅाय गोवा में शादी कर रही हैं। जहां पर मौनी रॅाय के परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े उनके कई करीब लोग वहां पहुंचे हैं।

टीवी की नागिन मौनी रॅाय की हल्दी और मेहंदी रस्म की फोटो सामने आयी हैं। जहां पर यह साफ दिख रहा है कि अपनी हल्दी और मेहंदी में मौनी रॅाय किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। साथ ही मौनी रॅाय ने सूरज नांबियार के साथ भी हल्दी और मेहंदी की रस्म में जमकर डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Mouni Roy,

पीले लहंगे और बैकलेस चोली में मौनी रॅाय अपने ब्वॅायफ्रेंड के साथ मेहंदी हैं रचने वाली सांग पर डांस करती हुई दिख रही हैं। मौनी रॅाय ने अपनी हल्दी और मेहंदी पर डांस से सारा माहौल ही नया कर दिया है। मौनी रॅाय के इस वीडियो को उनके फैंस इंटरनेट पर काफी पसंद कर रहे हैं। नागिन शो के फैंस ने ही मौनी रॅाय की हल्दी और मेहंदी के कई वीडियो अपने पेज पर शेयर किए हैं।

सूरज नांबियार ने अपनी दुल्हन मौनी रॅाय के साथ

सूरज नांबियार ने अपनी दुल्हन मौनी रॅाय के साथ

जहां पर दुल्हन बनने से पहले मौनी रॅाय का देसी अंदाज देख आप भी फिदा हो जायेंगे। सूरज नांबियार ने अपनी दुल्हन मौनी रॅाय को टक्कर देने के लिए सफेद कुर्ता और नेहरू जैकेट पहन रखी है। मौनी रॅाय ने पीला लहंगा , बैकलेस ब्लाउज और हैवी मांग टीका और ईयर रिंग के साथ अपने दुल्हन वाले स्टाइल को दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

मौनी रॅाय अपने करीबी दोस्तों के साथ

मौनी रॅाय अपने करीबी दोस्तों के साथ

इन सभी वीडियो और तस्वीरों में मौनी रॅाय के करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी भी नजर आ रहे हैं। साथ ही मौनी रॅाय की एक और करीबी दोस्त मंदिरा बेदी भी इस शादी में पहुंची हैं। मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मौनी रॅाय और सूरज की हल्दी की फोटो शेयर की हैं।

सूरज नांबियार दुबई में बैंकर और एक बिजनेसमैन

सूरज नांबियार दुबई में बैंकर और एक बिजनेसमैन

जहां पर मौनी रॅाय और सूरज सफेद ड्रेस में हैं और हल्दी के रंग में खुद को रंगने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आपको यह भी बता दें कि मौनी रॅाय के ब्वॅायफ्रेंड सूरज का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं हैं। सूरज नांबियार दुबई में बैंकर और एक बिजनेसमैन हैं।

 मौनी रॅाय और सूरज नांबियार

मौनी रॅाय और सूरज नांबियार

बेंगलुरु से जुड़े हैं सूरज नांबियार। कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद मौनी रॅाय और सूरज नांबियार ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया। मौनी रॅाय ने भी शादी से पहले सूरज नांबियार के साथ एक अपनी खास तस्वीर पोस्ट की हैं।

मौनी रॅाय ने शेयर की यह फोटो

मौनी रॅाय ने शेयर की यह फोटो

जहां पर मौनी रॅाय ने सूरज नांबियार को गले लगा रखा है और दोनों इस फोटो में एक प्यारी सी स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। मौनी रॅाय ने लाल रंग का खूबसूरत ड्रेस पहन रखा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X