टीवी की इस नागिन का 17 साल में बदला लुक, फैन्स भी नहीं कर पा रहे यकीन, बोले- क्या से क्या हो गए...

Naagin Fame Mouni Roy Transformation: मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। मौनी रॉय को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री अपनी ग्लैमरस तस्वीरें की वजह से भी फैन्स के दिलों पर राज करती हैं।
लेकिन मौनी रॉय आज के वक्त में काफी ज्यादा बदल चुकी है और आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सेंसेशन के तौर पर उन्हें देखा जाता है। लेकिन आज से तकरीबन 17 साल पहले मौनी रॉय बिल्कुल अलग नजर आती थी। इस वक्त उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिस पर उनका ट्रांसफार्मेशन भी देखा जा सकता है।
मौनी रॉय की वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह कितनी ज्यादा सुंदर और सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही है। उन्होंने सबसे पहले टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया था। जिसमें उन्हें कृष्णा तुलसी का किरदार निभाने के लिए मिला था। जिसमें वह एक साड़ी पहनी हुई महिला के किरदार में नजर आई थी।
मौनी रॉय के जीवन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की और बाद में टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। भले ही उन्होंने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन आपको बता दें कि उन्हें असल पहचान 'देवों के देव महादेव' सीरियल से मिली।
एक वक़्त के बाद मौनी रॉय का लुक अचानक से बदल गया था और आपको बता दें कि उन्हें नागिन के तौर पर भी काफी पसंद किया गया था। लोगों का कहना तो यह भी है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई और इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि टीवी इंडस्ट्री के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी एंट्री मारी और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।


Click it and Unblock the Notifications











