मौनी रॅाय ने ब्लैक ड्रेस में मचाया कोहराम, फैंस ने कहा कत्ल करने का इरादा है
अक्षय कुमार की गोल्ड ने मौनी रॅाय की किस्मत का ताला खोल दिया है। गोल्ड ने तकरीबन 80 करोड़ की कमाई की। इस तरह मौनी को बॅालीवुड में सफल एंट्री पाने का रास्ता मिल गया है।
मौनी के लिए ये सिलसिला यहीं पर खत्म नहीं हुआ है। गोल्ड के बाद मौनी के खाते में इस वक्त रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र के साथ जॅान अब्राहम की रॅा और राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना भी हैं।यानी इतना तो तय है कि मौनी 2019 में भी धमाका करने की तैयारी में हैं।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि लंबे समय बाद टीवी के किसी स्टार को बॅालीवुड में इस तरह खुले पंख उड़ने का मौका मिला है। लेकिन इन सबसे पहले मौनी बीते कुछ दिन से अपनी हॅाट और सेक्सी तस्वीरों के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मौनी ने इस बार ब्लैक कलर के सेक्सी आउटफिट में नजर आ रही हैं।
नागिन के बाद पहली बार मौनी अपने इस लुक से फैंस को नागिन की याद दिला रही हैं। मौनी फिलहाल टीवी से दूर हैं।
बॅालीवुड फिल्मों की लंबी फेहरिस्त ने उन्हें टीवी से दूर रखा है। वह हर बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रही हैं। फिलहाल यहां देखिए मौनी की वायरल तस्वीरें..
यहां देखिए और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications