नागिन शो ने बनाया इस एक्ट्रेस को सुपरहिट, फिर भी नहीं मिला कोई काम, पैसे के लिए बेचा लाखों का घर

Sayantani Ghosh:नागिन फेम एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने अपनी आर्थिक समस्या को साझा किया है। सायंतनी घोष ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो कुमकुम से की थी। नागिन शो ने सायंतनी को टीवी की दुनिया में लोकप्रियता दी। लेकिन इससे बाद उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ा। सायंतनी घोष के सामने सबसे बड़ी समस्या पैसे की सामने आयी। जिसका सामना सायंतनी के लिए करना काफी मुश्किल रहा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सायंतनी घोष ने इसकी जानकारी दी।
सायंतनी ने अपने संघर्ष की बात बताते हुए कहा कि 23 साल की उम्र में उन्होंने अपना घर खरीदा। नागिन की छवि के कारण उन्हें टीवी पर कोई दूसरा अच्छा काम नहीं मिला। कई बार ऐसे कई किरदार के प्रस्ताव उन्हें मिले थे, लेकिन खुद सायंतनी ने उसके लिए इंकार कर दिया। इसकी वजह यह थी कि वह खुद के लिए एक मजबूत किरदार की तलाश कर रही थीं।
सायंतनी ने आगे कहा कि नागिन का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने उन्हें कोई बड़ा काम नहीं दिया। इसकी वजह से 2 साल के करीब उन्हें घर पर रहना पड़ा। उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे। उनके लिए घर का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया था।सायंतनी ने अपने परिवार से पैसे की मदद नहीं मांगी। सायंतनी के लिए आर्थिक हालात इतना कठिन हो गया था कि वह खुद का खरीदा हुआ घर खरीदने के लिए मजबूर हो गई थीं।
पैसे के लिए उन्हें अपना घर बेचना पड़ा। इसके बाद उन्हें किराए पर घर लेना पड़ा। एक बार फिर से उन्हें बतौर एक्ट्रेस अपना संघर्ष शुरू करना पड़ा। आपको बता दें कि सायंतनी घोष अली बाबा दास्तान ए काबुल में भी दिखाई दे चुकी हैं। सायंतनी सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वह आए दिन अपने रील डांस वीडियो और खूबसूरत साड़ी के साथ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











