Krishna Mukherjee: इस टीवी की 'नागिन' ने धूमधाम तरीके से रचा ली शादी, सरकारी बाबू की बनीं दुल्हनिया
Krishna Mukherjee Wedding: एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने आखिरकार शादी कर ही ली। अपनी बैचलर पार्टी की फोटोज से चर्चा में आईं कृष्णा मुखर्जी ने अब सात फेरे ले लिए हैं और सरकारी बाबू की दुल्हनिया बन गई हैं।

Krishna Mukherjee Wedding: कृष्णा मुखर्जी टेली दुनिया की कजानी-मानी एक्ट्रेस में से हैं और कुछ लोकप्रिय टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं। वह अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं। एक्ट्रेस के लव लाइफ के बारे में बात करें तो कृष्णा जिंदगी के एक खूबसूरत फेज में एंटर करने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि वह अपने मंगेतर चिराग बाल्टीवाला के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने थाईलैंड में अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी का आनंद लिया था, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं लेकिन अब उनकी शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कृष्णा मुखर्जी की शादी का वीडियो
कृष्णा मुखर्जी का हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसमे वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सफेद और लाल लहंगे में कृष्णा काफी खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। वहीं, चिराग भी अपनी दुल्हन के साथ काफी ज्यादा जंच रहे थे। चिराग ने सफेद रंग का धोती-कुर्ता पहना हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिराग और कृष्णा ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की है और जैसा कि वीडियो में दिख रहा है कि ये शादी बीच पर हुई है।
वायरल हुई थीं बैचलरेट की फोटोज
आपको बता दें, कृष्णा मुखर्जी इससे पहले अपनी बैचलर पार्टी को लेकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने थाईलैंड के फुकेट में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मनाया था और लगातार इस दौरान की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। यही नहीं एक बार तो इस हसीना ने अपने क्लीवेज पर 'ब्राइड टू बी' लिखवा लिया था। कृष्णा की ये फोटोज काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। बता दें कि एक्ट्रेस मर्चेंट नेवी ऑफिसर चिराग बाटलीवाल के साथ सात फेरे लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications