अभिषेक बच्चन के गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर किया काम, ऐसी पलटी किस्मत के टीवी की टॉप एक्ट्रेस बनी ये हसीना

Mouni Roy Struggle Story: टीवी इंडस्ट्री में काफी सारी हसीनाएं ऐसी है जिन्होंने अपनी काबिलियत के बलबूते पर बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बनाई। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो अभिषेक बच्चन की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई और अब लोगों के दिलों पर राज करती है। हम बात कर रहे हैं मौनी रॉय की।
मौनी रॉय टीवी की एक बेहतरीन एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही कम वक्त में एक अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। वह अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने डांस की वजह से भी काफी सुर्खियों में रही। काफी टीवी शोज में काम करने के बाद उन्हें 'नागिन' सीरियल से एक असल पहचान मिली।
मौनी रॉय को एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्ण तुलसी का किरदार निभाने के लिए मिला था। इस किरदार से भी उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई और अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया और यहां तक पहुंची।
बहुत कम लोग जानते हैं कि मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। सबसे पहले उन्हें अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर देखा गया था। उन्होंने लगातार काम किया और एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया।
मौनी रॉय अभी तक एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुकी है और आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'जालिमा' भी हिट साबित हुआ। 38 साल की मौनी रॉय अभी के वक्त में अपने डांस से हर किसी को दीवाना बना रही है और सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव नजर आती है। अक्सर अपने फैंस के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी देखी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











