ब्वॉयफ्रेंड संग मौनी ने गोवा में मनाया नये साल का जश्न...देखें तस्वीरें
नये साल का आगाज हो चुका है, जिसका स्वागत हर किसी ने अपने तरीके से किया। इसी क्रम में टीवी की नागिन उर्फ़ मौनी रॉय ने नये साल का जश्न मनाया अपने बेहद ही करीबियों के साथ...
अभी साल शुरू हुए महज दो दिन ही हुए है कि मौनी रॉय सुर्ख़ियों का हिस्सा बन गयी हैं। दरअसल, इस बार सुर्ख़ियों में वह है अपने नये साल के जश्न को लेकर।
जी हां, मौनी रॉय नये साल का जश्न मनाने गोवा अपने खास दोस्तों के साथ पहुंची थी। उनके इस खास दोस्तों में उनके बॉयफ्रेंड मोहित रैना भी शामिल थे। मौनी ने न्यू इयर सेलीब्रेश्न की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।
ये हैं टेलीविजन की 'करीना कपूर'..'क्योंकि सास'..से की शुरुआत और आज हैं सबसे बड़ी स्टार!
मौनी और मोहित काफी सालों से साथ में है लेकिन दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
नागिन के बाद सीता बनी मौनी
इतना ही नहीं बीते साल खबरें थीं कि, दोनों आगामी 2017 में जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन मोहित रैना ने अपने हालिया इंटरव्यू में इन सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि,मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना पसंद करता हूं।
गुस्से में भड़कीं मौनी रॉय..बीच में छोड़ा प्रोग्राम!
जब बात शादी की है तो हम जल्द ही शादी करने वाले हैं, लेकिन कब करेंगे इस बारे में कहना मुश्किल हैं। गौरतलब है कि, मौनी इन दिनों कलर्स के शो नागिन 2 में नजर आ रहीं है तो वहीं मोहित रैना आखिरी बार टीवी शो 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में देखे गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











