मौनी रॉय के सवाल पर कृतिका हुईं शर्म से लाल -दिया ये जवाब
आखिर कृतिका ने शरद के साथ इंटिमेट सीन करने से क्यों इनकार किया..इस बात का खुलासा खुद कृतिका ने नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय के सामने किया
जबसे कृतिका सेंगर ने शो कसम में अपने को-स्टार के साथ इंटिमेट सीन करने से इंकार किया है तबसे वह सुर्ख़ियों मे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उन्होंने अचानक से सीन करने से ऐतराज क्यों जताया..जिसका जवाब हाल ही मौनी रॉय को मिल गया।

जैसे कि सभी जानते हैं कि, बीते कुछ दिन पहले ही कसम एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपने को-स्टार शरद मल्होत्रा संग इंटिमेट सीन करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद शो मेकर्स को वह सभी सीन्स को शूट करने के लिए डबल बॉडी का सहारा लेना पड़ा।
इंटिमेट सीन करने से इनकार किया टीवी एक्ट्रेस ने...तो एकता कपूर ने किया कुछ ऐसा
इतना ही नहीं कृतिका की इस बात से एकता कपूर भी नाराज नहीं हुई।बल्कि उन्होंने कृतिका की बात को समझते हुए सुहाग रात के सीन को डबल बॉडी के साथ शूट करने का आईडिया सुझाया।उन्होंने कृतिका के क्लोजअप शॉट लिए
और बाद में बैक शॉट्स के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया।
वहीं जब इस बात की खबर नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय को लगी तो उन्होंने सीधे कृतिका के पास जाकर पूछ लिया कि आखिर उन्होंने ऐसे सीन करने से इंकार क्यों किया?
उन्होंने हंसते हुए उनसे पूछा कि क्या वह प्रेग्नेंट है। जिस पर कृतिका ने कहा नही,मै प्रेगेंट नहीं हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शरद के साथ इंटिमेट सीन शूट करने में सहज नहीं है।
ससुराल सिमर का फैंस के लिए बुरी खबर...सिमर ने छोड़ा अपना ससुराल
कृतिका के इंटिमेट सीन शूट ना करने के पीछे की वजह उनके पति निकेतन धीर को बताया जा रहा है। बता दें, दोनों की शादी 3 सितंबर 2014 को हुई थी।
निकेतन धीर एक फिल्म व टीवी एक्टर है।हाल ही में वह शो नागार्जुन में नजर आये थे।हालांकि अभी तक इस पूरे वाक्ये पर निकेतन धीर की कोई भी टिप्पड़ी नहीं आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications

