नागिन एक्ट्रेस के घर में पसरा मातम, इस्राइल-हमास युद्ध में बच्चों के सामने आतंकियो ने की बहन-जीजा की हत्या

Madhura Naik

Madhura Naik: टेलीविजन एक्ट्रेस नागिन फेम मधुरा नायक के घर में मातम पसर चुका है। इजरायल-हमास युद्ध की आग इस एक्ट्रेस के घर तक पहुंच चुकी है और आतंकियों ने मधुरा नाइक की बहन और जीजा की हत्या कर दी है। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक्ट्रेस इजरायल का सपोर्ट कर रही हैं और परिवार को खोने का दर्द बयां कर रही हैं. मधुरा नायक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जो कि काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ने काफी इमोशनल होते हुए कहा- 'मैं मधुरा नायक, भारत में जन्मी यहूदी हूं. भारत में हम सिर्फ 3000 हैं. 7 अक्टूबर से पहले अपने परिवार में से हमने एक बेटी और बेटा को खो दिया.

मधुरा नायक बोलीं- मेरी बहन ओडाया और उसके पति को मार दिया गया, वो भी उनके दो बच्चों के सामने... जो दुख और तकलीफ मेरी फैमिली इस समय फेस कर रही है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है'. आज इजरायल दर्द में है, हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं.

मधुरा ने आगे कहा, "आज इजरायल दर्द में है। हमस की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं। महिला, बच्चे, बूढ़े और कमजोर को टारगेट किया गया। कल मैंने अपनी बहन और उसके पति व बच्चों की तस्वीर शेयर की थी, ताकि दुनिया हमारा दर्द देखे और मैं ये देख हैरान हूं कि फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा कैसा चला रहे हैं। मुझे यहूदी होने के चलते शर्मिंदा, ह्यूमिलिएटेड और टारगेट किया गया।"

मधुरा ने कहा, "आज मैं अपनी फीलिंग्स जाहिर करना चाहती थी। अपने फॉलोअर्स, फ्रेंड्स, जो लोग मुझे प्यार करते हैं और जिन लोगों ने मेरा सपोर्ट किया, जिन्होंने सिर्फ मुझे प्यार दिया और जिन्होंने इतने सालों तक मेरी प्रशंसा की, मैं बताना चाहती हूं कि ये प्रो फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा इजरायल के लोगों को किलर्स की तरह दिखाना चाहते हैं। ये सही नहीं है। खुद का बचाव करना आतंक नहीं है और मैं बिल्कुल क्लियर करना चाहती हूं कि मैं किसी भी तरह की हिंसा का सपोर्ट नहीं करती हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: naagin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X