नागिन 6 Spoiler: नई नागिन की एंट्री से शेष नागिन प्रथा की जिंदगी में आएगा तूफान?
नागिन 6 में दुश्मनों के खात्मा के साथ अब प्रेम कहानी भी शुरू हो चुकी है। होली के रंग के बीच प्रथा और ऋषभ का रोमांस भी अब शुरू हो चुका है। जहां पर शो में दिखाया गया है कि दोनों प्रथा और ऋषभ के बीच जल्द सारी दूरी खत्म होने वाली है। आपने अभी तक देखा है कि होली पर रीम और ऋषभ को एक दूसरे से बात करता देख प्रथा उदास हो जाती है। प्रथा जाकर ऋषभ से कहती है कि वह रीम से बात नहीं कर सकता है। वह उसकी पत्नी है।
इस बीच पता चलता है कि महा सपेरा देश के दुश्मनों के साथ मिला हुआ है वह शेष नागिन के साथ दूसरी नागिन को भी अपने जाल में फंसाने आया है। यहां तक कि उसे नागिन के बारे में भी पता है। महा सपेरे के जाल में फंसने के दौरान शेष नागिन घबरा जाती है तभी उसे उसकी मां की सीख याद आती है जिसके अनुसार जब भी कोई सपेरा सामने आए तो उसकी आंख में क्रोध से देखना।इससे वह बस में नहीं कर पाएगा। शेष नागिन ने ऐसा ही किया और सपेरे के जाल में नहीं फंसी।

महा सपेरे को डस लिया। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी से बाहर आने के बाद आने वाले एपिसोड में एक बार फिर महा सपेरा आएगा और शेष नागिन के लिए इस बार बचने का कोई चारा नजर नहीं आएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट अनुसार ऋषभ और प्रथा एक दूसरे के और करीब आयेंगे। इसी बीच ऋषभ के सामने प्रथा का राज भी खुलने की खबर सामने आ रही है।
कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शेष नागिन अपनी सारी शक्ति खो देती है। इसके बाद ऋषभ दुश्मनों से उसकी जान बचाएगा। आने वाले वीक में एक नई नागिन की भी एंट्री होगी जो प्रथा के लिए मुसीबत बनकर आएगी या फिर उम्मीद ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications











